जयनगर मनोकामना दुर्गा मंदिर में सायंकालीन महा आरती में उमर रही श्रद्धालुओं की भीड़।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
यदुनंदन।
बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के जयनगर स्थित प्राचीन मनोकामना माता दुर्गा मंदिर में सायंकालीन भव्य देवी महाआरती में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।माता रानी के भजनों गीतों और मंत्रों से इलाका गुंजायमान है। प्रतिदिन हजारों महिलाएं युवा बच्चे शामिल हो रहे हैं। आरती के दौरान घंटा ध्वनि शंखनाद से मंदिर परिसर गूंज उठता है।देवी स्तोत्र के पाठ से शुरू होने वाली आराधना सामूहिक गायन जयकारों से पूरे मंदिर परिसर को भक्ति रस से भर देती है।इस मौके पर नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही समिति के अध्यक्ष श्रीराम राय,रामू कुमार,विनय कुमार, शंकर राय,सरोज कुमार राय,जवाहर राय,धर्मवीर राय,विजय राय आदि द्वारा भव्य माता आरती का आयोजन हो रहा है।प्रतिदिन अतिथियों सहित ग्रामीणों की भीड़ दरबार में लग रही है।अध्यक्ष श्रीराम राय ने कहा कि सच्चे मन से किए गए मनोकामना को माता जरूर पूरा करती हैं।इसलिए लोगों के बीच काफी आस्था है।

