वास्तु विहार दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद
महासप्तमी पर कॉलोनीवासियों के बीच दिखा उत्साह, विधायक ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं के बीच बांटा भोग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी परिसर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा पंडाल में महासप्तमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पहुंचीं। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान कॉलोनी के निवासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने बीच विधायक को पाकर खासकर महिलाओं में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर पूजा उत्सव का आनंद लिया।
विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं के बीच अपने हाथों से भोग का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनीवासियों से मुलाकात की और पूजा के उल्लास में शामिल हुईं। उनके आगमन से पूजा समिति एवं स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह, एम. कमल, कमोद कुमार मिश्रा, सत्येंद्र कुमार वर्मा, संजीव सिंह, जे. श्रीनिवास, सुमंत सिंह, धीरज सिंह, संतोष राव, गुरु चरण माझी, अभिषेक सिन्हा, श्याम नंदन सिंह, अमन कुमार सिंह सहित अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
वास्तु विहार में दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ किया जा रहा है। पूजा पंडाल में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के बीच उत्सव का माहौल बना हुआ है।

