*रेलवे ट्रैक के पास मिला व्यक्ति का शव
*पोस्टमार्टम के बाद आमदा ओपी पुलिस कर रही जांच*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चक्रधरपुर
पिताकलांक-बड़ाबांबो के पास रेलवे लाइन पर 43 वर्षीय सोना हो बारला का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चा फैल गई। चक्रधरपुर निवासी सोना घर से काम पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बाद में रेलवे लाइन पर उनका शव मिलने की सूचना पर परिवार में मातम छा गया।
मृतक के भाई रतन बारला ने बताया कि सोना काम के लिए घर से निकले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आमदा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि मौत रेल हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

