Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड धर्म

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साकची मैदान में शुक्रवार को श्री श्री रामलीला उत्सव की ओर से रामलीला के दौरान कैकेयी-दशरथ संवाद और भगवान श्रीराम के वन गमन का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के उस प्रसंग को जीवंत कर दिया, जिसने मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और पारिवारिक संबंधों की गहरी सीख दी। मंचन के दौरान अयोध्या के राजमहल में उत्पन्न परिस्थितियों, राजा दशरथ की विवशता और भगवान श्रीराम के वनवास स्वीकार करने के प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

    रामलीला के इस प्रसंग में दिखाया गया कि रानी कैकेयी अपनी दासी मंथरा के बहकावे में आकर राजा दशरथ से पूर्व में दिए गए दो वरदान मांगती हैं। पहले वरदान में वह अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का राजसिंहासन और दूसरे वरदान में भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ स्तब्ध रह जाते हैं। भगवान श्रीराम के प्रति अपने प्रेम और दिए गए वचन के बीच फंसे दशरथ गहरे मानसिक संताप से गुजरते हैं। एक ओर पुत्र वियोग का भय उन्हें व्याकुल करता है, तो दूसरी ओर रघुकुल की मर्यादा और वचन पालन की परंपरा उन्हें विवश कर देती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleZumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    October 16, 2026

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    October 16, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.