रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा
*सहायक महाप्रबंधक रिंटू मुखर्जी ने संस्कृति और परंपरा सहेजने पर दिया जोर*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-1 में दशहरा उत्सव के दौरान संगीत, नृत्य और आधुनिक ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक (एचआर) रिंटू मुखर्जी ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित रखने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही पौराणिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी देनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इन्हें आगे बढ़ा सके।
कार्यक्रम का संचालन एचआर विभाग के मैनक गुप्ता ने किया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजय झा, विपेंद्र राय, मानस कुंडु, हरीश राम और आश्रय कुमार सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर संतोष कुमार सिंह, हर्शल कुमार, चितरंजन सिंह, विवेक कांत, अमित कुमार, राज कुमार और अच्छेलाल यादव समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

