Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

     

    *मातृशक्ति को बताया सृष्टि और समाज का आधार, कमेटी ने अतिथियों को किया सम्मानित*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा,

     

    श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, जादूगोड़ा मोड़ के पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नारियल फोड़कर और मंत्रोच्चार के बीच किया। उद्घाटन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।

     

    समारोह को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने मातृशक्ति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का परिवार और समाज में अहम योगदान है। मां दुर्गा शक्ति, ज्ञान और समृद्धि की प्रतीक हैं।

     

    कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अंगवस्त्र और मां दुर्गा का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उनके पुत्र एवं भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन का भी स्वागत किया गया, जबकि कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता बिक्रम सिंह और बबलू सोरेन भी शामिल हुए।

     

    मंच संचालन कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष अमित साहू ने किया। मुख्य पुजारी शक्ति पौदो मजूमदार ने मंत्रोच्चार कराया। अंत में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।

     

    मौके पर पूजा कमेटी के सदस्य किशोर कांवटिया, अनिल अग्रवाल, देवव्रत नामाता, धर्मेंद्र कुमार, संजय लोधा, उपेंद्र शर्मा, संजू बारीक और गिरीश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम
    Next Article विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    October 16, 2026

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    October 16, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    हाता में 1963 से चली आ रही दुर्गापूजा परंपरा, भव्य पंडाल का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.