पौधों की देखभाल भी जरूरी, छौड़ाही कॉलेज में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
छौड़ाही /बेगूसराय
छौड़ाही।पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शुरुआत अपने आसपास से की जा सकती है।इसी संदेश के साथ शुक्रवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ाही में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण के प्रति अपनी भागीदारी दर्ज कराई।वृक्षारोपण में महाविद्यालय की प्राचार्य के साथ अंकुर राज,आस्था सिंह,कुंदन,कुणाल माधव, विभुकांत,शिवु गुप्ता,अर्चना कुमारी,अमित आनंद, संतन कुमार,मनोज और गुंजन सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हुए।कार्यक्रम का मुख्य संदेश पौधरोपण के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना रहा। विद्यार्थियों ने पौधों के महत्व को समझते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण देना जरूरी है।महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब आने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला। इस तरह की गतिविधियां युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

