उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में रंगोली महोत्सव का आयोजन
बेगूसराय/राष्ट्र संवाद ब्यूरो
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर के बच्चों ने दुर्गापूजा छुट्टी से पहले रंगोली बनाई। बच्चों ने अपने रंगोली के माध्यम से लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामना दी। इस अवसर पर बच्चों के बीच रंगोली महोत्सव मनाया गया, जिसमें सबसे बेहतर रंगोली को प्रदर्शनी में लगाया गया। बच्चों को हुनरमंद बनाने वाले शिक्षक उपेंद्र चौधरी ने बताया कि समय समय पर सरकार के द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह कुरीति के खिलाफ इस विद्यालय के बच्चे विभिन्न प्रकार*
*के कार्यक्रम को करते आ रहे हैं। स्कूल में बच्चों को वृक्षारोपण जैसे मुद्दे के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जाता है, जिसमें स्कूल के बच्चे अपनी विभिन्न रूपों में कार्यक्रम को दिखाते हैं*।
*कभी सामूहिक तो कभी चित्रकारी के माध्यम से बच्चे अपनी विशेष कला का हमेशा परिचय देते हैं। उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि विद्यालय के* *प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण दास के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम में हमेशा आयोजित होते है*। *वहीं एचएम श्रीकृष्ण दास ने बताया की हमारे विद्यालय में कभी भी*
*किसी कार्यक्रम को करने के लिए बाहर से किसी भी प्रशिक्षक को नही बुलाना पड़ता है। विद्यालय के शिक्षकों में प्रतिभा की कमी* *नही है कठिन से कठिन कार्यक्रम को आसानी से करा लेते है। इस प्रतियोगिता में अंशु कुमारी,नैना कुमारी, जीविका कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, आरती कुमारी, अंकुश कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अनेक बच्चो ने भाग लिया*।

