Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद. झारखंड के धनबाद में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का मामला सामने आया है. वन विभाग ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपित वन्यजीवों से जुड़े विभिन्न अंगों और अन्य वस्तुओं की खरीद-बिक्री में शामिल थे. उनके पास से कई जानवरों के नाखून, चमड़े और वन्यजीवों से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

    धनबाद के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) विकास पालीवाल ने बताया कि वन्यजीवों से संबंधित वस्तुओं की खरीद-बिक्री करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि धनबाद में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के मामले में वन विभाग ने करीब 50 लाख रुपये बाजार मूल्य के 70 वन्यजीव उत्पाद (वाइल्ड लाइफ आर्टिकल्स) बरामद किए हैं.

    भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में कराई जाएगी जांच

    बरामद सामग्री में मिले कैट फैमिली के अंगों की पहचान के लिए उन्हें देहरादून स्थित जांच केंद्र भेजा जाएगा. जांच से पता लगाया जाएगा कि ये अंग बाघ के हैं या चीते के. वन विभाग मामले की जांच में जुटा है.

    पैंगोलिन के 17 पीस स्किलस

    पैंगोलिन के स्किलस 17 पीस बरामद किए गए जबकि कैट फैमिली के फर तीन पीस हड्डी नौ पीस और नाखून तीन पीस बरामद किए गए हैं. दोनों वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के शेड्यूल वन के तहत संरक्षित जीव हैं. मामले में वन विभाग की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. विभाग बरामद सामान की प्रकृति और उससे संबंधित अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है. धनबाद जैसे कोयलांचल क्षेत्र में वन्यजीवों के अंगों की कथित तस्करी का मामला सामने आने से वन्यजीव संरक्षण को लेकर सवाल उठे हैं. वन्यजीवों के अंगों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए
    Next Article बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.