राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में गोविंद विद्यालय, जमशेदपुर में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, शिक्षकों को शॉल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर ताजदार आलम, सांसद संजय सेठ के प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, मोहम्मद दाऊद, रॉकी सिंह, तौसीफ, जोगिंदर सिंह, मंजीत सिंह, गीता एवं अमरदीप भाटिया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

