रामबली सिंह के निधन पर 24 अक्टूबर को जुटेंगे बिहार के 12 हजार से अधिक वत्स गोत्रीय
दुलारपुर में राज्यस्तरीय महासम्मेलन सह महाभोज की तैयारी, बैठक में जुटे जिलेभर के गोत्रीय नेतृत्व
बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा और बेगूसराय के टॉप मेडिकेयर हॉस्पिटल के संस्थापक तथा रामचरितमानस संगोष्ठी के जिलाध्यक्ष स्मृतिशेष रामबली सिंह के निधन के बाद उनके सम्मान में राज्यस्तरीय वत्स गोत्रीय महासम्मेलन सह महाभोज की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को दुलारपुर स्थित उनके आवास पर आयोजन की सफलता को लेकर बैठक हुई। इसमें जिलेभर के गोत्रीय नेतृत्व ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया।
अध्यक्षता रामनारायण सिंह ने की जबकि संचालन राजीव वत्स से ने किया।
बैठक में तय किया गया कि 23 अक्टूबर, शुक्रवार को द्वादशा कार्यक्रम के अवसर पर जिला स्तरीय रामायण गोष्ठी और दुलारपुर ग्राम में सर्वगोत्रीय शांति भोज आयोजित होगा। वहीं, 24 अक्टूबर, शनिवार को 13 वीं पर राज्यस्तरीय वत्स गोत्रीय महासम्मेलन सह महाभोज होगा। आयोजकों के अनुसार, इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से 12 हजार से अधिक गोत्रीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन की जिम्मेदारी रामबली सिंह के बड़े पुत्र अनिल कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, मंझले पुत्र एवं सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील कुमार सिंह तथा छोटे पुत्र एवं टॉप मेडिकेयर, बेगूसराय के प्रबंधक डॉ. शंभू कुमार निभा रहे हैं। बैठक में सुदर्शन सिंह, नंदकिशोर सिंह पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच राकेश कुमार महंथ, पंकज सिंह राधे राधे, पीयूष कुमार,रामकुमार मिश्रा, प्रभाकर राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

