Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने गलती से भेजा हाईजैक कोड
    Breaking News Headlines

    जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने गलती से भेजा हाईजैक कोड

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया. एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह विमान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एॉीसी) को विमान को लेकर अलर्ट मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं.

    सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक पायलट ने गलती से आपातकाल वाला कोड भेजा था. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में सभी पैसेंजर्स को डीबोर्ड किया गया है. सभी पैसेंजर्स को टर्मिनल में बैठाया गया है. विमान को आइसोलेशन वे पर लाया गया है.

    बताया जा रहा है कि विमान के पायलट ने कुछ सेकेंड के लिए स्क्वाक-7500 कोड घोषित किया था. विमानन क्षेत्र में स्क्वाक-7500 का इस्तेमाल हाईजैक या विमान पर अवैध कब्जे की स्थिति का संकेत देने के लिए किया जाता है. इसी अलर्ट के बाद विमान को जयपुर की ओर डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

    जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:45 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर ले जाया गया. सुरक्षा संबंधी आपात स्थितियों में विमान को आइसोलेशन वे पर रखा जाता है, ताकि सुरक्षा एजेंसियां उसकी जांच कर सकें और अन्य विमानों से उसे अलग रखा जा सके. फिलहाल अलर्ट की वजह और पायलट की ओर से स्क्वाक-7500 कोड घोषित किए जाने के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

    तेल अवीव में भी विमान हाईजैक अलर्ट से मचा था हड़कंप

    इससे पहले 30 सितंबर 2026 को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 से भी हाईजैक अलर्ट आया था. बोइंग 737 मैक्स विमान ने पहले इमरजेंसी कोड 7700 और फिर कुछ समय के लिए स्क्वाक-7500 जारी किया. 7500 कोड विमान में हाईजैक या अवैध हस्तक्षेप की आशंका का संकेत देता है. इसके बाद विमान का रास्ता बदला गया और सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

    इस घटना में विमान के ओमानी को-पायलट पर पायलट पर हमला करने और विमान को तेल अवीव एयरपोर्ट के टर्मिनल से टकराने की कोशिश करने का आरोप है. विमान की ऊंचाई में तेजी से गिरावट आई और स्थिति संभालने के लिए विमान में मौजूद दूसरे पायलटों व यात्रियों ने हस्तक्षेप किया. विमान को सुरक्षित तबुक में उतारा गया. मामले की जांच के दौरान अधिकारियों ने इसे विमान पर कब्जे की कथित कोशिश के रूप में देखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में त्योहारों के दौरान चीनी के दाम में भारी उछाल, 6 दिन में 17 प्रतिशत बढ़े रेट, सरकार हुई अलर्ट
    Next Article मुंबई में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से लटके लोग, 2 महिलाओं की मौत

    Related Posts

    सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, अभिजीत दिपके ने एलओपी को कहा-थैंक्यू

    October 14, 2026

    ICC विमेंस वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का दबदबा कायम, एलिस पेरी ने टॉप-10 में की वापसी

    October 14, 2026

    हैदराबाद में हेमा मालिनी की ‘दुर्गा’ प्रस्तुति ने जीता दिल, दिव्य अंदाज देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, अभिजीत दिपके ने एलओपी को कहा-थैंक्यू

    ICC विमेंस वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का दबदबा कायम, एलिस पेरी ने टॉप-10 में की वापसी

    हैदराबाद में हेमा मालिनी की ‘दुर्गा’ प्रस्तुति ने जीता दिल, दिव्य अंदाज देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

    मुंबई में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से लटके लोग, 2 महिलाओं की मौत

    जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने गलती से भेजा हाईजैक कोड

    देश में त्योहारों के दौरान चीनी के दाम में भारी उछाल, 6 दिन में 17 प्रतिशत बढ़े रेट, सरकार हुई अलर्ट

    मुंबई में टैंकर और बेस्ट की बस में टक्कर, चार यात्री घायल

    बिहार में दर्दनाक हादसा : गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां

    Frumzi: Una Nueva Perspectiva en el Gaming Online Moderno

    1win Live Baccarat: Правила и Побочные Ставки

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.