Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिबूती. पूर्वी अफ्रीका स्थित जिबूती के तट पर एक नाव समुद्र में समा गई. यमन जा रही इस नाव में 305 लोग सवार थे जिनमें से 15 बच्चों समेत करीब 109 लोगों के मारे जाने की खबर है. अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने कहा कि यह हादसा गुरुवार की रात या शुक्रवार की सुबह हुआ. अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने बताया कि मरने वालों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं जबकि 80 लोग हादसे में जिंदा बचे हैं.

    अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने अपने बयान में कहा कि हजारों प्रवासी सुरक्षा और आर्थिक अवसरों की तलाश में अफ्रीका के हॉर्न से जिबूती होते हुए और बाब अल-मंदेब को पार करते हुए खाड़ी देशों की ओर यात्रा करते हैं. यमन में हिंसा के बावजूद यह आवागमन जारी है. बता दें कि युद्धग्रस्त यमन से बड़ी संखअया में लोग भाग रहे हैं और लाल सागर पार करके जिबूती में शरण ले रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि और भी कई यमनी नावों से जिबूती जाने को तैयार हैं. वर्तमान में 2000 से अधिक यमनी जिबूती में हैं जहां देश की सरकार और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान कर रहे हैं. बता दें कि यमन की सरकार और सउदी अरब पिछले 12 सालों से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ रहे हैं.

    सउदी अरब ने यमन में तेज किए हमले

    सउदी अरब और उनके सहयोगी यमनी सैनिकों द्वारा हवा में और जमीन पर बड़ा अभियान शुरू करने के बाद तनाव बढ़ गया है. इस हमले का उद्देश्य यमन के पश्चिमी लाल सागर और बाब अल-मंदेब के चारों ओर के उस क्षेत्र को दोबारा अपने कब्जे में लेना है जिस पर एक महीने पहले हूतियों ने कब्जा जमा लिया था. बता दें कि बाब अल-मंदेब रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर काम करता है. ईरान युद्ध की वजह से होर्मुज से वैसे ही आवाजाही बाधित है, ऐसे में लाल सागर और बाब अल-मंदेब के चारों ओर कोई भी हलचल क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक व्यापार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है.

    हूती एक यमन आधारित समूह है, जो सउदी अरब को जुलाई से निशाना बना रहा है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस लड़ाकी की वजह से देश में 2 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. पिछले महीने इस समूह ने लाल सागर के किनारे की पूरी पश्चिमी तटरेखा पर कब्जा कर लिया था, जिसे कई लोगों ने वर्षों में सबसे घातक लड़ाई बताया था.

    यमन ने कहा है कि वह हूतियों द्वारा छीने गए सभी क्षेत्रों को वापस ले लेगा. वहीं मुश्किल की इस घड़ी में सउदी अपने सहयोगियों से मदद मांग रहा है. सउदी ने अमेरिका से भी हस्तक्षेप करने की गुजारिश की थी लेकिन हूतियों से यह आश्वासन मिलने के बाद कि वे इस क्षेत्र में अमेरिकी संपत्तियों पर हमला नहीं करेंगे, ट्रंप ने सउदी की मदद करने से इनकार कर दिया. हालांकि ट्रंप ने सउदी अरब के लिए 24.3 अरब अमेरिकी डॉलर में 48 स्न-35 लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे
    Next Article दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    October 12, 2026

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    October 12, 2026

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    When You Can Actually Withdraw WinSpirit Welcome Bonus Winnings

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.