‘आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भाजपा गोलमुरी मंडल ने की कामना।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा गोलमुरी स्थित हनुमान मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या आरती एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती में शामिल होकर दीप प्रज्वलित किया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर अपनी मंगलकामनाएं प्रकट कीं।
कार्यक्रम गोलमुरी मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू उपाध्याय जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्री बी. श्रीनिवास राव, श्री अमरेंद्र कुमार, श्री राकेश गिरी, श्री संदीप आईच, रवि दा, सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

