Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान
    लेखक: राजेश कुमार

    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत बिहार के बेगूसराय जिले में खोदावंदपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन के लिए योजनाओं का चयन करना है।

    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान: उद्देश्य और क्रियान्वयन

    पंचायती राज विभाग के निर्देश पर सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. यह विशेष अभियान ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से आगामी 31 मार्च तक संचालित किया जाना है. मेघौल, खोदावंदपुर, बाड़ा, बरियारपुर पश्चिमी, सागी सहित अन्य पंचायतों के पंचायत भवनों में संबंधित पंचायतों के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, शोभा देवी, बेबी देवी, सावित्री देवी एवं मोहम्मद इरशाद आलम की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा हुई.

    ग्राम सभा में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संदीप कुमार की मौजूदगी में पंचायतों में आवश्यक एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया तथा उनके अनुमोदन की कार्रवाई की गयी. बीपीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर उपलब्ध सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेहतर बनाना, उनका आवश्यक अनुरक्षण कराना तथा आम लोगों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है. ग्राम सभा के माध्यम से स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देकर योजनाओं का चयन किया जा रहा है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का उपयोग जनहित में प्रभावी ढंग से किया जा सके. विशेष ग्राम सभा के सफल क्रियान्वयन में पंचायत सचिव रवि कुमार एवं वीर अभिमन्यु की देखरेख में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गयी. ग्राम सभा में ग्राम कचहरी के सरपंच, उपसरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, कार्यपालक सहायक, सफाई कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान

    सामाजिक सरोकार से जुड़े 11 लोग सम्मानित

    ग्राम पंचायत राज बरियारपुर पश्चिमी के पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में योगदान देने वाले 11 लोगों को सम्मानित किया गया. मुखिया सावित्री देवी की उपस्थिति में बीपीआरओ संदीप कुमार ने रामविलास तरुण, सेवानिवृत्त शिक्षक रामश्रेष्ठ पासवान, रामजपो महतो, पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रामबहादुर दास, पत्रकार राजेश कुमार, समाजसेवी योगेन्द्र चौधरी, मृगेन्द्र उर्फ रामकुमार सहित 11 लोगों को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र एवं चादर भेंटकर सम्मानित किया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया टिंकू राय, रामपदारथ महतो, कृष्ण देव चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इस पहल की सराहना करते हुए बीपीआरओ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण विकास को गति मिलती है। अधिक जानकारी के लिए पंचायती राज विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    इस प्रकार सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान ग्रामीण बिहार में विकास की नई इबारत लिख रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिससे आम जनमानस को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

    कायाकल्प अभियान खोदावंदपुर ग्राम सभा बेगूसराय सेवा संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद की खबर का असर: आंगनबाड़ी सहायिका ने दिया इस्तीफा
    Next Article स्वछता पखवाड़ा के अन्तर्गत बरौनी जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

    Related Posts

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    September 18, 2026

    एक सप्ताह के भीतर टिनप्लेट कंपनी में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

    September 18, 2026

    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Evaluate Online Information Before You Rely on It

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    एक सप्ताह के भीतर टिनप्लेट कंपनी में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

    मारपीट मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार

    बरौनी कोचिंग डिपो में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा विश्वकर्मा पूजा

    स्वछता पखवाड़ा के अन्तर्गत बरौनी जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: आंगनबाड़ी सहायिका ने दिया इस्तीफा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.