Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान थमी सांसें
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान थमी सांसें

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है, जहां खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

    जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या: घटनाक्रम

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के कठरिया गांव के वार्ड संख्या 16 में सोमवार शाम भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय मोहम्मद एहसान की मंगलवार करीब तीन बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि खेत की जुताई के दौरान विवाद के बाद चाचा पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और खंती से उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    मृतक की पहचान कठरिया निवासी स्व. जुबैर अहमद के पुत्र मोहम्मद एहसान के रूप में हुई है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता का निधन करीब एक वर्ष पूर्व हो चुका है। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां शहनाज बेगम बदहवास हो गईं और घर में चीख-पुकार मच गई।

    खेत की जुताई के दौरान भड़का विवाद

    मृतक के भाई मोहम्मद अरमान ने बताया कि सोमवार शाम वह एहसान के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान चाचा पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि घर लौटने के दौरान चाचा पक्ष के लोगों ने फिर दोनों को घेर लिया और एहसान पर लाठी-डंडे व खंती से हमला कर दिया। मारपीट में वह अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित फरार हो गए।

    बगल की पुश्तैनी जमीन को लेकर पहले से विवाद

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस खेत की जुताई के दौरान विवाद हुआ, उसके बगल में दोनों पक्षों की पुश्तैनी जमीन है। इसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि उक्त जमीन पर पूर्व से धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू रही है। इसी पुराने विवाद के बीच खेत की जुताई को लेकर सोमवार को फिर विवाद बढ़ गया।

    ब्रेन हेमरेज के बाद मौत

    घायल एहसान को स्वजन पहले बेगूसराय ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया। बाद में उसे लाखो स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट और ब्रेन हेमरेज की बात बताई थी। मंगलवार करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने घटनास्थल व अस्पताल का किया निरीक्षण

    सूचना मिलने पर मंगलवार को थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कठरिया पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अस्पताल भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना के बाद चाचा पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है। बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट देखे जा सकते हैं।

    एहसान की मौत के बाद कठरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। पांच भाइयों में सबसे छोटे एहसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    अपराध जमीनी विवाद बेगूसराय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम
    Next Article गणेश पूजा के अवसर पर छ: दिवसीय मेला का उद्घाटन तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया

    Related Posts

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    September 15, 2026

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    पंचतत्व में विलीन हुए श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.