गुवा शहीदों को झामुमो ने किया नमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोंमरा माझी के नेतृत्व में पार्टी की प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। भोंमरा माझी ने कहा कि शहीदों का संघर्ष और कुर्बानी झारखंड की अस्मिता व अधिकारों की लड़ाई की प्रेरणा है। उन्होंने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

