Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें
    Breaking News Business

    सुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर बढ़ते हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद कड़ा और तल्ख रुख अपनाया है. शीर्ष अदालत ने सोमवार को स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं और उनके समर्थकों को तुरंत हिरासत में लिया जाए.

    महाराष्ट्र में डॉक्टरों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हमलों की हालिया घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में खुलेआम घूमने की छूट नहीं दी जानी चाहिए.

    शिवसेना पार्षद की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लगाई फटकार

    सुप्रीम कोर्ट ने यह सख्त टिप्पणी कल्याण स्थित शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के मामले में जमानत की शर्तों को चुनौती देने वाली शिवसेना पार्षद रमेश सुक्रिया म्हात्रे की याचिका पर सुनवाई के दौरान की. कोर्ट के कड़े तेवर को देखते हुए म्हात्रे के वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने याचिका वापस ले ली. सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने पीठ को अवगत कराया कि उसने म्हात्रे की जमानत रद्द करने के लिए पहले ही अर्जी दाखिल कर रखी है. इस पर अदालत ने नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर के लिए तय कर दी. कोर्ट ने दो टूक कहा कि अस्पतालों के भीतर स्वास्थ्य कर्मियों पर होने वाले हमलों को कतई हल्के में नहीं लिया जा सकता.

    अस्पताल में बवाल, रिसेप्शनिस्ट को जड़ा थप्पड़, महिला को धमकाया

    यह पूरा विवाद महाराष्ट्र के पालघर स्थित रिलीफ अस्पताल में दही हांडी उत्सव के दौरान घायल हुए एक मरीज के डिस्चार्ज को लेकर शुरू हुआ था. आरोप है कि एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना गुट के जिला प्रमुख कुंदन सांखे, शहर प्रमुख राहुल घरत और अन्य नेताओं ने इमरजेंसी डिपार्टमेंट में घुसकर डॉक्टरों और कर्मचारियों से जमकर बदसलूकी की. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि बीच-बचाव करने आए रिसेप्शनिस्ट को सरेआम थप्पड़ मारा गया और एक महिला कर्मचारी को डराया-धमकाया गया. अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने शिवसेना नेताओं सहित कम से कम 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं

    Related Posts

    बिहार में पंचायत चुनाव पर ब्रेक: ट्रिपल टेस्ट के बिना नहीं होगी वोटिंग, जानें कब तक टल सकता है चुनाव

    October 23, 2026

    अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

    October 23, 2026

    टाटानगर से जयपुर के लिए 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी रेल सेवा

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डांडिया-गरबा में नियमों के उल्लंघन की जांच हो, दोषियों पर दर्ज हो प्राथमिकी : अमित शर्मा

    दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में तेघड़ा के तीन केंद्रों पर मतदान

    खोदावंदपुर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 65.13% और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 91.54% मतदान

    डीएम और एसपी ने वीरपुर पहुंच लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव

    बिहार में पंचायत चुनाव पर ब्रेक: ट्रिपल टेस्ट के बिना नहीं होगी वोटिंग, जानें कब तक टल सकता है चुनाव

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार विधान परिषद का चुनाव संपन्न, दरभंगा क्षेत्र में 51% से अधिक मतदान

    जमशेदपुर में उत्साह के साथ मनाया गया ‘सहयोग’ और ‘संस्कार भारती’ का संयुक्त विजया मिलन समारोह

    श्री श्री काली पूजा समिति : नव युवक चेतना मंच की बैठक संपन्न, जय सिंह यादव पुनः बने अध्यक्ष

    झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

    मंगलम सिटी में सजा काव्य मंच, सात कवियों ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.