राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बोलानी स्थित डीएभी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो एवं एनसीसी कैडेट्स अपने शिक्षको के साथ
सामाजिक सेवा एवं मानवीय संवेदना की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते रविवार को बड़बिल तहसील क्षेत्र के सरंडा स्थित पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित आदिवासी विकास समिति विद्यालय पहुंचे।
डी ए भी पब्लिक स्कूल की ओर से 20 विद्यार्थियों एवं 7 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस सेवा कार्य में भाग लिया। विद्यालय की प्राधानाचार्या राजश्री महापात्रा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने वहाँ अध्ययनरत बच्चों के लिए बिस्किट, केक, मिक्सचर आदि सूखे नाश्ते तथा कॉपी, कलम, पेंसिल, स्केल, रबर, कटर और रंगों के बॉक्स सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पद्मश्री तुलसी मुंडा से संवाद कर उनके प्रेरणादायक जीवन-संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाजसेवा के अनुभवों को जाना। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।वहाँ अध्ययनरत बच्चों से बातचीत कर डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को उनके वास्तविक जीवन की चुनौतियों एवं संघर्षों को समझने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा, सहानुभूति, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना भी है। इस अवसर पर एनसीसी आँफिसर -प्रिति रंजन नंदा के साथ साथ शिक्षक-संतोष कुमार राउत,तुलसी प्रसाद मनिहार,ए रंगा बाबू,मानस सर, मोनालिसा पाढ़ी,एवं विद्यालय के कर्मचारी -चक्रधर पंडा उपस्थित थे।

