Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। केरल समाजम, जमशेदपुर की ओर से ओणम पर्व के अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएं दी गईं। संस्था ने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक एकता की कामना करते हुए ओणम के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।
    समाजम की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि ओणम केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द, विनम्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर भगवान महाबली के स्वागत की परंपरा, रंग-बिरंगे पूकलम (फूलों की सजावट), रोमांचक वल्लमकली (नौका दौड़), पुलिकली (बाघ नृत्य) और पारंपरिक ओणसद्या जैसे आयोजन लोगों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।
    केरल समाजम ने सभी सदस्यों एवं शहरवासियों को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संस्था द्वारा आयोजित ओणम जिसके बाद पारंपरिक ओणसद्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया।
    इसके अलावा, ओणम उत्सव के तहत पूकलम मत्सरम (फूल सजावट प्रतियोगिता) का भी आयोजन किया गया।जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक और रंग-बिरंगे पूकलम बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

    केरल समाजम के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। ओणम के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की

     

    तस्वीर उमाशंकर दुबे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस
    Next Article कांग्रेस DPAC की बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    Related Posts

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम

    August 30, 2026

    परिसीमन में ST आरक्षित सीटें घटाने का विरोध, आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प

    August 30, 2026

    गोलमुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन, डिवाइडर पूरा कराने की मांग पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम

    परिसीमन में ST आरक्षित सीटें घटाने का विरोध, आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प

    गोलमुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन, डिवाइडर पूरा कराने की मांग पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल

    कांग्रेस DPAC की बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं

    लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल कमेटी का भाजपा ने किया विस्तार

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस फिर सक्रिय, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को नई टीमें गठित होंगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.