Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की बदहाली को उजागर कर दिया है। कंपनी क्षेत्र हो या गैर-कंपनी इलाका, अधिकांश प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर बने ये गड्ढे अब केवल आवागमन में बाधा नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं

    साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, मानगो और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की कई सड़कें जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी हैं। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो रहा है, जिससे गड्ढे पानी के नीचे छिप जाते हैं और वाहन चालकों को उनका अंदाजा नहीं लग पाता। विशेष रूप से दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो रही है।

    मानगो छोटा पुल की हालत सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। पुल पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक यहां फिसलकर घायल हो चुके हैं।

    शहर के अन्य इलाकों के साथ-साथ मरीन ड्राइव और राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति भी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। नागरिकों का आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना चाहिए था, लेकिन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए।

    स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है और स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण बारिश ने खोली सड़कों की पोल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान
    Next Article मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    Related Posts

    छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    August 29, 2026

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    August 29, 2026

    एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण

    एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान

    पोराभुमरी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    SIR-2026: दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    नेपाल की त्रासदी पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.