नई दिल्ली: इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में वांछित के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, जहां उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. ताहिर हुसैन ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दाखिल की थी, जिसे ख़ारिज कर दिया गया. जिसके बाद अब ताहिर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.बताया जा रहा है कि ताहिर 24 से 27 फरवरी के बीच दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में था. वहीं ताहिर का भी दावा है कि वो हिंसा के दौरान और उसके बाद भी अपने घर के पास ही रहा. जानकारी के मुताबिक ताहिर हुसैन की आखिरी लोकेशन दिल्ली के जाकिर नगर में मिली थी जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया.जानकारी के मुताबिक इसके बाद ताहिर ने अपना एक पुराना नम्बर शुरू किया और आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं से बातचीत भी की. इसके अलावा ताहिर ने वकील से बात की है. ऐसे में अब पुलिस ताहिर के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर उससे जुड़े सवाल पूछ सकती है.दिल्ली हिंसा में शामिल होने का आरोप झेल रहे AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन इस तरह की किसी भी घटना में शामिल होने से लगातार इनकार करते रहे हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ताहिर के बयान के आधार पर भी उनसे पूछताछ करेगी. दिल्ली पुलिस के एसीपी अजीत कुमार सिंगला ने खुलासा किया था कि घटना की जांच के दौरान आरोपी AAP के निलंबित पार्षद ताहिर की भी बात सुनी जाएगी.

