बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो में भर भराकर गिरा बोकारो स्टील प्लांट का तीन मंजिला आवासीय बिल्डिंग। बाल बाल बचे लोग। ऊपरी मंजिल में भी फंसे थे लोग जिसे नीचे उतारा गया। पहले भी कई घटना हो चुकी है लेकिन बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन इससे सीख न लेकर मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति का काम किया जाता है।
बताते चले कि इन दिनों बोकारो स्टील प्लांट के क्वार्टरों में लगातार हादसा हो रहा है और आज बोकारो के सेक्टर 12 ई में क्वार्टर संख्या 1290 से 1296 तक वाले ब्लॉक के 6 आवास धराशाई होकर जमींदोज हो गए। गनीमत यह रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आवास गिरने के बाद ऊपर तले के लोग वहां फंस गए। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान वहां पहुंचे नगर सेवा के एक अधिकारी के पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि अगर यह ब्लॉक इतना ही जर्जर था तो बीएसएल की ओर से जर्जर घोषित क्यों नहीं किया गया और ना ही यहां के लोगों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया। बता दें कि स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 2024 में इसकी मरम्मत बीएसएल द्वारा करवाई गई थी। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट के सेक्टर 12 और सेक्टर 8 के कई क्वार्टर जर्जर स्थिति में है और आए दिन घटना दुर्घटना होते रहते है।

