नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दुमका में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेपाल हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच बहुत अच्छे और स्थायी संबंध हैं। इस घटना के समाधान के लिए नेपाल और भारत सरकार को चीन सरकार के साथ मिलकर बातचीत करनी चाहिए।
वहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वह खुद नेपाल जाना चाहते हैं। उन्होंने नेपाल की घटना को दिल दहला देने वाली और बेहद मर्माहत करने वाली घटना बताया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में हैं और रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नेपाल को आर्थिक मदद पहुंचाने के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।
उन्होंने कहा कि दवाइयों के साथ-साथ अन्य जरूरी सहायता भी पहुंचाने की पहल की जाएगी। नेपाल के दूतावास से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वह खुद नेपाल जाकर वहां के हालात का जायजा लेना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुश्किल घड़ी में झारखंड नेपाल के साथ खड़ा है।

