Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *आरटीआई जवाब से स्थिति सामने आई*

     

    *हादसे में हुई थी दो लोगों की मौत, विभाग ने सरायकेला-खरसावां उपायुक्त से मांगी थी प्रगति रिपोर्ट*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    झारखंड राज्य खाद्य निगम के गम्हरिया स्थित गोदाम में हुए अग्निकांड की जांच को लेकर विभागीय स्तर पर प्रगति रिपोर्ट अब भी प्रतीक्षित है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

     

    सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता रवीन्द्र घोष द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अवर सचिव-सह-जन सूचना पदाधिकारी ने बताया है कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज है। विभाग ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त से मामले की जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन जवाब के समय तक रिपोर्ट विभाग को प्राप्त नहीं हुई थी।

     

    आरटीआई जवाब में यह भी बताया गया है कि रिपोर्ट के लिए विभाग की ओर से रिमाइंडर भेजा गया है। इससे घटना की जांच और उसकी वर्तमान स्थिति को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

     

    बताया गया है कि घटना से संबंधित मामला राज्य और केंद्र स्तर के विभिन्न कार्यालयों के संज्ञान में भी लाया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय से संबंधित पत्राचार तथा राज्य के मुख्य सचिव स्तर से हुए पत्राचार का भी उल्लेख किया जा रहा है।

     

    इस बीच स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच को जल्द पूरा करने तथा जांच की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। कुछ संगठनों की ओर से निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग भी उठाई जा रही है।

     

    फिलहाल विभागीय स्तर पर जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अग्निकांड की जांच में अब तक क्या कार्रवाई हुई है और आगे की कार्रवाई क्या प्रस्तावित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक
    Next Article किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.