नेपाल में बाढ़ से जनहानि पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया दुख
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि और व्यापक तबाही पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गहरा दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण नेपाल बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है और संकट की इस घड़ी में भारत अपने पड़ोसी एवं मित्र राष्ट्र नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है।
सांसद महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से संपर्क कर हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में नेपाल को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने नेपाल सरकार, स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और राहत-बचाव दलों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत पहुंचाने की आवश्यकता बताई। सांसद ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और धैर्य मिलने की कामना की।

