परसुडीह पुलिस का शिकंजा, जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पहले मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या 95/26 के प्राथमिकी अभियुक्त प्रकाश कुमार ठाकुर (27) को गिरफ्तार किया गया। वह जोजोबेड़ा सरकारी स्कूल के पीछे का निवासी है।
वहीं, कांड संख्या 94/26 में पुलिस ने जय किशन सिंह (26) को गिरफ्तार किया। वह बारीगोड़ा छोटा काली मंदिर के समीप का रहने वाला है। दोनों पर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।

