प्लेटिनम जयंती पर नौ दिन चलेगा आयोजन, नई कमेटी ने संभाली व्यवस्था की कमान
मृत्युंजय बर्मन,
राष्ट्र संवाद संवाददाता,
काण्ड्रा कॉलोनी की श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष अपनी 75वीं वर्षगांठ को विशेष अंदाज में मनाने की तैयारी में जुट गई है। रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में अधिवक्ता सह संरक्षक राकेश कुमार वार्ष्णेय की अध्यक्षता में नई पूजा कमेटी का गठन किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्लेटिनम जयंती समारोह को यादगार बनाने का निर्णय लिया।
नई कमेटी में होनी सिंह मुंडा को अध्यक्ष, विजय तिवारी एवं के. साईं राव को उपाध्यक्ष, के. दुर्गा राव को महासचिव, हितेश वार्ष्णेय को सचिव तथा राजू मंडल को सह सचिव बनाया गया। चंदन प्रताप सिंह, गिरिश वार्ष्णेय एवं स्वाधीन चंद्र महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन नौ दिनों तक होगा। पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे।
कमेटी सदस्यों ने कहा कि 75 वर्षों की परंपरा केवल पूजा आयोजन नहीं, बल्कि कॉलोनी की सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसे भव्य बनाने के लिए सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे।
बैठक में साधन कुमार दास, विपिन वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, रंजीत सेन, आदित्य चौधरी, शिवांशु वार्ष्णेय, अमर दे, संजू दत्ता, संकेत मिश्रा, कपिश सिंह, सौरभ समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

