राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा) बड़बिल टाउनशिप स्थित सेंट मैरी स्कूल में जेकेएडब्ल्यूएफ इंडिया ओडिशा द्वारा आयोजित “परमानंद पाण्डेय मेमोरियल कप” – प्रथम ऑल ओडिशा जेकेए कराटे चैंपियनशिप-2026 बेहतरीन तरीके से आयोजित की गई। दो दिवसीय चैंपियनशिप में बोलानी, बड़बिल समेत पुरे ओडिशा राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से 167 कराटे प्रशिक्षक, खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चैंपियनशिप में वरिष्ठ छात्रों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर , बेल्ट परीक्षा और एक राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षक की देखरेख में अपनी तकनीकी कौशल को मज़बूत करने और जेकेए कराटे की अपनी समझ को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया गया है। राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में अलग-अलग आयु और कौशल वर्ग के लोगों ने जोश के साथ भाग लिया है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ तुलसी मुंडा , सम्मानित अतिथि तहसीलदार राकेश कुमार पंडा, सेंट मैरी स्कूल प्रिंसिपल , आदि के उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बड़बिल में प्रथम ऑल ओडिशा जेकेए कराटे चैंपियनशिप का आयोजन करने वाले जेकेडब्ल्यूएएफ इंडिया ओडिशा के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। इस दो दिवसीय टुनामेंट मे बोलानी महिला समिति से आऐ दर्जनों कम आयु के प्रतिभागियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर 3स्वर्ण पदक,2रजत पदक,एवं 3कास्य पदक के साथ साथ बेल्ट टेस्ट परीक्षा मे भी सफलता प्राप्त किया ,आयोजित कराटे चैंपियनशिप मे लगभग 132 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के पदक,एवं बेल्ट टेस्ट परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर सार्टिफिकेट प्राप्त किया।

