राष्ट्र संवाद संवाददाता
ग़म्हरिया सारना उमूल खेरवाल सांवता जाहेरगाड समिति तयो गेट की ओर से सोमवार को समिति अध्यक्ष विराम मांझी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
समिति ने कांड्रा थाना क्षेत्र में हुए अपहरण कर हत्या मामले में सरना उमूल जैसे पवित्र जनजातीय पूजा स्थल का नाम जोड़े जाने का कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए विरोध किया है। कहा गया है कि धार्मिक, सामाजिक और पारंपरिक व्यवस्था किसी राजनीतिक दल के अंतर्गत नहीं, बल्कि माझी-परगना व्यवस्था और लोकतांत्रिक रूप से लोकतांत्रिक समिति के माध्यम से संचालित होती है। सरना उमूल जा जैसे पवित्र स्थल का समिति किसी भी तरह के आपराधिक गतिविधि का समर्थन नहीं करती है। इस हत्याकांड में सरना उमूल का नाम जोड़ना गलत है। पुलिस घटना का उद्भेदन कर दो युवकों को जेल भेज चुकी है एवं बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। मौके पर महासचिव उदय मार्डी, सचिव भोमरा मांझी, सह सचिव अविनाश सोरेन, कोंदा बेसरा, देव मार्डी, हेमंत मार्डी, बुद्धेश्वर मार्डी, भादो टुडू, भोजू मार्डी, विश्वनाथ हांसदा, होपना बेसरा, गोम्हा हांसदा आदि उपस्थित थे।

