सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सावन की अंतिम सोमवारी पर गोलमुरी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति की ओर से शिवभक्तों के बीच बिल्व पत्र और दूध का वितरण किया गया।
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर जल, दूध और बिल्व पत्र अर्पित किए। पूजा के बाद भक्तों के लिए खिचड़ी और खीर के भोग की व्यवस्था की गई, जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में साकेत गौतम, असीम पाठक, सुमित, विकास कुमार, राहुल कुमार, समरेश कुमार, सुजीत झा, इन्द्रजीत सिंह, अभय सिंह, नीरज, पंकज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

