Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2026Updated:August 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। हिन्दुस्तान मित्र मंडल क्लब परिसर में आयोजित श्रावण महोत्सव-2026 में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का भव्य संगम देखने को मिला। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आकर्षक सजावट से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में सराबोर रहा और आयोजन ने भव्य मेले एवं दुर्गा पूजा उत्सव की याद दिलाई।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। वहीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के साथ सावन गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा आयोजन की सराहना की।

    महोत्सव में पुलिस एसोसिएशन के पूर्व महासचिव चंद्रगुप्त सिंह, दिनेश कुमार, बबुआ सिंह, भूपेंद्र सिंह, आशीष राय और कमलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्रह्मर्षि विकास मंच के दीपु सिंह, अनिल ठाकुर, राजकिशोर सिंह, सतीन्द्र कुमार, जयकुमार, पवन सिंह, विजय कुमार और सतीश कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

    आयोजन समिति की ओर से अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। वरिष्ठ संरक्षक अवधेश चौधरी, अखिलेश कुमार चौधरी, दिनेश झा, धरनीधर शर्मा, बिंदा प्रसाद और नंदी सिंह सहित संस्था के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    संस्था के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों और परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही श्रावण महोत्सव को भव्य और सफल बनाया जा सका। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

    रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भव्य भजन संध्या आज, मनोज तिवारी बिखेरेंगे भक्ति रस
    Next Article डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    Related Posts

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    August 24, 2026

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    August 24, 2026

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    झारखंड- बंगाल सीमावर्ती इलाके में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

    बहरागोड़ा में चीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक का बिगड़ा बजट

    ग्रामीणों ने काण्ड्रा पुलिस को भी घेरा, अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया

    काण्ड्रा में 75 साल की आस्था का उत्सव, दुर्गापूजा को मिलेगा भव्य स्वरूप

    पैगम्बर मोहम्मद की जयंती पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

    बड़बिल-दो दिवसीय ऑल ओडिशा जेकेए कराटे चैंपियनशिप आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.