Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा

    बड़बिल (ओडिशा)बोलानी टाउनशिप स्थित डीएभी पब्लिक स्कूल के प्रागंण मे विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फायर मॉक ड्रिल एवं अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़बिल फायर स्टेशन के प्रमुख श्री पंचानन सोरेन ने अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय तथा आग बुझाने की विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी।

    फायर स्टेशन की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थिति में शांत रहते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुँचने, स्वयं को आग से बचाने तथा जरूरतमंद लोगों की सुरक्षित सहायता करने के तरीकों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

    कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु रूप से संचालित करने में विद्यालय की प्राधानाचार्या राजेश्री महापात्रा ,एनसीसी के ए.एन.ओ प्रीति रंजन नंदा सहित एनसीसी कैडेटों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सुरक्षा उपकरणों को प्रयोग करने के साथ-साथ कार्यक्रम में सामिल होकर अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक देखा और समझा।

    इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन में आपदा की स्थिति का सामना करने के लिए जागरूक, सतर्क एवं सक्षम बनाना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा कि सही समय पर सही कदम उठाकर जान-माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
    कार्यक्रम अत्यंत शिक्षाप्रद एवं उपयोगी रहा और विद्यार्थियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
    Next Article क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    Related Posts

    जुगसलाई में दूषित पेयजल की शिकायत, दो क्षतिग्रस्त जल टैंकों की मरम्मत की मांग

    October 15, 2026

    राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग पर विवाद, धार्मिक उल्लंघन के आरोपों को समिति ने बता

    October 15, 2026

    दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी, नहीं होगी लोड शेडिंग अजीत कुमार विद्युत G M

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में दूषित पेयजल की शिकायत, दो क्षतिग्रस्त जल टैंकों की मरम्मत की मांग

    राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग पर विवाद, धार्मिक उल्लंघन के आरोपों को समिति ने बता

    दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी, नहीं होगी लोड शेडिंग अजीत कुमार विद्युत G M

    हरहरगुटु में एटीएम क्षतिग्रस्त करते युवक को पुलिस ने पकड़ा, लोहे की रॉड बरामद

    Chicken Road: Una Nueva Perspectiva en Juegos de Casino Casual

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव

    अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे

    पीओके में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर संरा का निकाय कब जारी करेगा रिपोर्ट: भारत

    कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी, दीपके बोले- जेल में डाल दो, परवाह नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.