वास्तु विहार में पड़ोसियों के बीच मारपीट, CCTV फुटेज वायरल; एक आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित वास्तु विहार फेस-5 में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सेक्टर-12 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मारपीट की घटना गौतम झा के साथ हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

