राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। क्रिस्टल जुबली वर्ष के अवसर पर हिंदी साहित्य क्लब की ओर से ज़ेवियर स्कूल, गम्हरिया में हिंदी भाषण प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने विभिन्न विषयों पर उत्साहपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ भाषण प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में भाषा-शुद्धता, उच्चारण, विषय-वस्तु और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टिन एसजे, उप प्रधानाचार्या सिस्टर दीपिका सीटीसी और प्रशासक ब्रदर अमल राज ने विजेताओं को बधाई देते हुए बच्चों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी विभाग के शिक्षकों का योगदान रहा।

