Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर
    Breaking News Headlines

    एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्वालियर. एमपी के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इससे 8 लोगों की मौत हो गई. 23 घायल हैं. इनमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है.

    पिकअप में कुल 29 मजदूर सवार थे. सभी अलग-अलग गांव के थे. ये लोग ग्वालियर से धान की रोपाई का काम पूरा कर घर लौट रहे थे. पहले चार मजदूरों की मौत और 25 के घायल होने की जानकारी आई थी. हादसे के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पांच शव गोहद और तीन शव ग्वालियर में रखे गए हैं. शवों की पहचान की जा रही है.

    गायों को बचाने के दौरान हुआ हादसा

    थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक पिकअप की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है. छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं. अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने पिकअप मोड़ी और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मजदूरों को गंभीर चोटें आईं. पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की.

    धान रोपाई का काम कर लौट रहे थे मजदूर

    थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि पिकअप में सवार मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए आए थे. काम पूरा होने के बाद सभी यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे.

    हाईवे पर मवेशियों से हादसे का खतरा

    शुरुआती जांच में सड़क पर बैठी गायों को बचाने की कोशिश को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. रात में तेज गति से चलने वाले वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है. हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?
    Next Article त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    Related Posts

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    August 18, 2026

    त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    August 18, 2026

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    पाकिस्तान की असुरक्षा और आतंकवाद का यथार्थ

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा संगठन में अनुभव, संघर्ष और नई रणनीति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.