Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 अगस्त से भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026, 40 देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    12 अगस्त से भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026, 40 देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अमेरिका ईरान तनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    12 अगस्त से भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026, 40 देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 7 अगस्त। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 का आयोजन 12 अगस्त से नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा कैट की रणनीतिक सलाहकार स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी।

    कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल”, “लोकल टू ग्लोबल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को मजबूत करना है। इसमें देशभर से 700 से अधिक स्टॉल और 40 से अधिक देशों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।

    चार दिवसीय महोत्सव में बायर-सेलर मीट, बी2बी एवं बी2जी नेटवर्किंग, स्टार्टअप शोकेस, निवेश एवं निर्यात संवाद, तकनीकी प्रदर्शनी और पैनल चर्चा आयोजित की जाएंगी। साथ ही जीआई टैग उत्पाद, हस्तशिल्प, डिजिटल कॉमर्स, फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।

    आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला एवं दिव्यांग उद्यमियों, कारीगरों और निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा तथा व्यापार, निवेश, रोजगार और निर्यात को नई गति प्रदान करेगा।

    12 अगस्त से भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 40 देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री से मिले कुणाल षाड़ंगी, जमशेदपुर की हवाई सेवा सहित कई जनहित के मुद्दे उठाए
    Next Article एचसीएल की तांबा खदानों और मौभंडार स्मेल्टर को पूर्ण क्षमता से चालू कराने की मांग, सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Svenska casinon med bäst användarupplevelse

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.