Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पाकुड़ जिले में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश की है। इस बार ठगों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और फोटो का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई है। इस फर्जी नंबर के माध्यम से लोगों से पैसे, उपहार (गिफ्ट) और अन्य आर्थिक सहायता की मांग की जा रही है।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त मेघा भारद्वाज किसी भी व्यक्ति से व्हाट्सएप के माध्यम से पैसे, गिफ्ट या किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग नहीं करती हैं। यदि किसी को उनके नाम से ऐसा कोई संदेश या कॉल प्राप्त होता है तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें और न ही अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा साइबर थाना को दें, ताकि साइबर ठगों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    जिला प्रशासन ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना कोई वित्तीय लेन-देन नहीं करने की सलाह दी गई है।

    प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों और फर्जी संदेशों से बचने तथा जागरूक रहकर साइबर अपराधियों की साजिशों को विफल करने की अपील की है।

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी प्रशासन ने जारी की चेतावनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल
    Next Article पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    Related Posts

    भारती विविध कला मंदिर की ओर से किशोर नाईट कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कलाकारों ने बाँधा समाँ

    August 5, 2026

    बड़बिल तहसील के बीआरपीएल प्लांट निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर बने गढ्ढे दुघर्टना को कर रहे आमंत्रित

    August 5, 2026

    रुद्राभिषेक में गूंजा हर-हर महादेव, भक्ति में डूबा काण्ड्रा

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारती विविध कला मंदिर की ओर से किशोर नाईट कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कलाकारों ने बाँधा समाँ

    बड़बिल तहसील के बीआरपीएल प्लांट निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर बने गढ्ढे दुघर्टना को कर रहे आमंत्रित

    रुद्राभिषेक में गूंजा हर-हर महादेव, भक्ति में डूबा काण्ड्रा

    72 घंटे बाद भी एनआईटी छात्र का सुराग नहीं, आसंगी चेक डैम में तलाश जारी

    सड़क को पार्किंग स्थल समझने वालों की अब खैर नहीं

    उर्दू बालिका मध्य विद्यालय को हाई स्कूल बनाने की पहल पर विधायक संजीव सरदार का हुआ स्वागत

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.