शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: मानव अधिकार सहयोग संघ द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा और देश की आजादी के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए संघ की महिला इकाई की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड का प्रतिशोध लेकर उन्होंने देश के स्वाभिमान की रक्षा की और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत, जमशेदपुर इकाई के जिला प्रभारी अंसार खान, हरेराम मिश्रा, एस.के. साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

