रामाडा जमशेदपुर लेकर आया ‘उमामी रूफटॉप’
आज से शहरवासियों को मिलेगा विश्वस्तरीय फाइन डाइनिंग का अनुभव
शहर को मिला नया रूफटॉप फाइन डाइनिंग रेस्तरां
कल से शुरू होगा रामाडा का ‘उमामी रूफटॉप’
जमशेदपुर, 1 अगस्त : शहर के आतिथ्य एवं खानपान क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. बिस्टुपुर स्थित होटल रमाडा ने अपने रूफ टॉप पर स्थित अत्याधुनिक ‘उमामी रूफटॉप’ फाइन डाइनिंग रेस्तरां के शुभारंभ की घोषणा की है.
यह रेस्तरां कल, 2 अगस्त 2026 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. यह शहरवासियों और बाहर से आने वाले मेहमानों को विश्वस्तरीय भोजन, उत्कृष्ट आतिथ्य और आकर्षक रूफटॉप वातावरण का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा. उक्त जानकारी होटल के महाप्रबंधक मनीष दत्त और सेफ युगांक चोपड़ा ने संयुक्त रूप से होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी.
उन्होंने बताया कि होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित उमामी रूफटॉप से लौहनगरी का मनोरम दृश्य दिखाई देगा. खुले आसमान के नीचे आधुनिक साज-सज्जा और शांत वातावरण के बीच मेहमान भारतीय, एशियाई तथा अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके अलावा विशेष रूप से तैयार किए गए पेय पदार्थ, प्रशिक्षित स्टाफ की बेहतरीन सेवा और सुरुचिपूर्ण माहौल यहां आने वाले प्रत्येक अतिथि के अनुभव को यादगार बनाएंगे.
बताया कि शुभारंभ के अवसर पर कहा कि उमामी रूफटॉप केवल एक रेस्तरां नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जहां स्वाद, गुणवत्ता और आतिथ्य का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शहर में रूफटॉप फाइन डाइनिंग का एक नया मानक स्थापित करना है, ताकि हर मेहमान को विश्वस्तरीय व्यंजन, उत्कृष्ट सेवा और आधुनिक आतिथ्य का अनूठा अनुभव मिल सके. प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यहां परोसी जाने वाली हर डिश अपने स्वाद, प्रस्तुति और गुणवत्ता के कारण मेहमानों के लिए यादगार साबित होगी.
होटल प्रबंधन के अनुसार ‘उमामी रूफटॉप’ को परिवार के साथ रात्रिभोज, रोमांटिक डिनर, जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे निजी समारोहों, कॉर्पोरेट बैठकों, सामाजिक आयोजनों तथा विशेष अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी समकालीन सजावट, शहर का विहंगम दृश्य और शांत वातावरण इसे जमशेदपुर के प्रमुख रूफटॉप डाइनिंग स्थलों में शामिल करने की क्षमता रखते हैं. प्रबंधन ने शहरवासियों से 2 अगस्त से ‘उमामी रूफटॉप’ पहुंचकर इस नए फाइन डाइनिंग अनुभव का हिस्सा बनने की अपील की है. होटल प्रबंधन का मानना है कि यह नया रेस्तरां न केवल स्वाद के शौकीनों को आकर्षित करेगा, बल्कि जमशेदपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को भी एक नई पहचान देगा. पत्रकार सम्मेलन में डायरेक्टर फ़ूड एंड वेवरेज अनूप बेरा, एग्जीक्यूटिव सेफ मो. इलियास, सीनियर सेफ विदेश पंजा, प्रबंधक सुशील कुमार सिंह एवंएग्जीक्यूटिव हाउस कीपिंग मैनेजर शिव कुमार भी मौजूद थे.

