भाजपा का हमला : “परीक्षा घोटालों पर हेमंत सरकार दे इस्तीफा, CBI जांच हो। अमर बाउरी।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची : रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर अपनी तिजोरी भर रही है। बाउरी ने JPSC, JSSC CGL, उत्पाद सिपाही और जूनियर इंजीनियर जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती में 13 छात्रों की मौत भी हुई। इसके बावजूद सरकार ने प्रतिबंधित कंपनी को परीक्षा का टेंडर दिया।
उन्होंने मांग की कि सभी परीक्षाओं की CBI जांच हो और नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री भी होने के नाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दें। भाजपा ने 22 जुलाई को JPSC घेराव के बाद आज सभी मंडलों में मशाल जुलूस और कल जिलों में धरना का ऐलान किया है।

