Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसे के घायलों से मिले गणेश महाली, बेहतर इलाज व मुआवजे की उठाई मांग
    Breaking News झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसे के घायलों से मिले गणेश महाली, बेहतर इलाज व मुआवजे की उठाई मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के बाद झामुमो नेता गणेश महाली गुरुवार को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी मजदूरों का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान महाली ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है तथा इस कठिन समय में उनकी पूरी संवेदना प्रभावित मजदूरों और उनके परिवारों के साथ है।

     

    गणेश महाली ने कंपनी प्रबंधन से मांग की कि हादसे में घायल मजदूरों को उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता और आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए कहा कि लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर झामुमो के कई कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेपीएस बारीडीह ने टांगराईन स्कूल को दान कीं 200 से अधिक पुस्तकें, मोबाइल लाइब्रेरी को मिलेगा बल

    Related Posts

    जेपीएस बारीडीह ने टांगराईन स्कूल को दान कीं 200 से अधिक पुस्तकें, मोबाइल लाइब्रेरी को मिलेगा बल

    July 30, 2026

    जेपीएस बारीडीह ने टांगराईन स्कूल को दान कीं 200 से अधिक पुस्तकें, मोबाइल लाइब्रेरी को मिलेगा बल

    July 30, 2026

    जेआरडी टाटा की जयंती पर कैट ने किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसे के घायलों से मिले गणेश महाली, बेहतर इलाज व मुआवजे की उठाई मांग

    जेपीएस बारीडीह ने टांगराईन स्कूल को दान कीं 200 से अधिक पुस्तकें, मोबाइल लाइब्रेरी को मिलेगा बल

    जेपीएस बारीडीह ने टांगराईन स्कूल को दान कीं 200 से अधिक पुस्तकें, मोबाइल लाइब्रेरी को मिलेगा बल

    जेआरडी टाटा की जयंती पर कैट ने किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

    एमजीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.2 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

    जेपीएस बारीडीह ने टांगराईन स्कूल को दान कीं 200 से अधिक पुस्तकें, मोबाइल लाइब्रेरी को मिलेगा बल

    एमजीएम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.2 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

    जेआरडी टाटा की जयंती पर कैट ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान याद किया

    सूदखोरी के आरोप में सोनारी थाना प्रभारी समेत कई पर शिकायत वाद, एसएसपी से रिपोर्ट तलब

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.