राष्ट्र संवाद संवाददाता
राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, गम्हरिया में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से नीलू देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा हीरो शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही, विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए 25 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रुक्मणी हांसदा मौजूद रहीं। उन्होंने नवगठित समिति के सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, दायित्वों एवं शिक्षा की गुणवत्ता में समुदाय की सहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। बैठक में विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार सिंह, पुष्कर सुमन, धीरेंद्र कुमार तिवारी, भूदेव महतो, छवि रानी महतो, पूर्णिमा हेंब्रम, कुमारी अनिमा, आशीष रंजन, संजय कुमार सिंह समेत सभी शिक्षक एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

