Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता के विरुद्ध विधायक सरयू राय द्वारा दिए गए अशोभनीय एवं आपत्तिजनक बयान के विरोध में आज कदमा उलियान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के समीप एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

    सभा में उपस्थित लोगों ने विधायक सरयू राय को सद्बुद्धि प्रदान करने तथा सार्वजनिक जीवन की गरिमा, महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

    वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी महिला जनप्रतिनिधि के प्रति अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग न केवल उस व्यक्ति का, बल्कि समस्त महिला समाज का अपमान है।

    सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने शब्दों और आचरण से समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

    कार्यक्रम के अंत में सभी ने शांतिपूर्वक प्रार्थना करते हुए ईश्वर से विधायक सरयू राय को सद्बुद्धि देने तथा समाज में आपसी सम्मान, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की कामना की। साथ ही यह संकल्प भी दोहराया गया कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा।

    आज के कार्यक्रम में शिल्पी चक्रवर्ती,गौरी देवी,मारिया जोसेफ, पिंकी देवी, कंचन देवी,कल्पना सेन,बबुआ झा ओम प्रकाश सिंह,मनोज झा,प्रभात ठाकुर,संजय तिवारी, ईस्वर सिंह, प्रदीप शर्मा, लखि गौड़, संतोष गुप्ता ,बाला प्रसाद, पप्पू सिंह उज्जैन, नितेश मित्तल,मुकेश सिंह,उमेश सिंह,विजेंदर तिवारी,आशुतोष सिंह,प्रताप यादव,अभिषेक मोहंती,अनिल सिंह,दीपक यादव,अजय गुप्ता,कवि चंद रजक, बबन शुक्ला,अर्जुन लाल शर्मा,गणेश साहू, संतोष जैन,भरत गढ़वाल , विजय कुमार रजक, उमेश यादव,गोपाल रजक, राजेश कालिंदी, सूरज गौड, सूरज ठाकुर,अभिनंदन सरकार, आनंद पाण्डे, सुमित, जेपी साहू सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
    Next Article आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    Related Posts

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    October 19, 2026

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    October 19, 2026

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    October 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    चांडिल डकैती कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के जेवर बरामद

    जमशेदपुर जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण एवं भी

    मनगसो में 5 किलो के गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट, चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत

    Практичний блог для щоденних рішень: дім, сім’я, здоров’я та навчання

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.