Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और बुआ का लड़का, उन्नाव में फंदे पर झूला युवक, मौत से पहले बनाया 2 मिनट का VIDEO, बोला-मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी
    उन्नाव में युवक ने रविवार को मरने से पहले 2 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया। सुसाइड वीडियो में उसने कहा मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसकी बुआ का लड़का है। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। इसके बाद वीडियो में ही टीन शेड पर नायलॉन की रस्सी से फंदे पर झूल गया। युवक की मौत का वीडियो सोमवार को सामने आया तो परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। वहीं पिता सुनील ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पवन राठौर की आत्महत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

    बता दे कि तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 2 पत्नी रागिनी राठौर, उसके कथित प्रेमी सूरज राठौर, ससुराल पक्ष के रवि राठौर और पत्नी की बहन सोनी को मानसिक प्रताड़ना का जिम्मेदार ठहराया था। लगातार मानसिक उत्पीड़न के कारण मेरा बेटा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। उन्होंने पुलिस से वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मगरवारा चौकी प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और परिजनों के बयानों सहित सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष और विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़कर आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक
    Next Article रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    Related Posts

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    July 27, 2026

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    July 27, 2026

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.