जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में उतरे वकील, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन को अब वकीलों का भी समर्थन मिल गया है। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं एडवोकेट डॉ. कुलसुम नाज़ ने कहा कि यह लड़ाई देश के युवाओं और शिक्षा के अधिकार की है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
फिलहाल जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शन जारी है।

