जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल से लदा एक 18 चक्का ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित हो गया।
ट्रेलर चालक दिनेश यादव ने बताया कि टिनप्लेट कंपनी से माल लेकर, बाहर जा रहे थे इसी दौरान सीताराम डेराथाना अंतर्गत सिद्धू कानूचौक के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटी हो गई हालांकि इस दुर्घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। पुलिस ने लोगों की मदद से सड़क से ट्रक को हटाने की व्यवस्था शुरू कराई, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
ट्रक पलटने के दौरान आसपास मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होने या संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई।

