Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को टेल्को प्लाजा स्थित शिव मंदिर परिसर में इकाई अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से टेल्को-बिरसानगर इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया।
    नवगठित कार्यकारिणी में मृत्युंजय कुमार को अध्यक्ष, अजय सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम कुमार सिंह को महासचिव तथा शशि कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह, प्रेम कुमार, कन्हैया कुमार, राज कुमार, जितेंद्र मौआर, आदेश कुमार, भूषण सिंह एवं दीपक सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर उमेश तिवारी, दीपक कुमार सिंह और रोहित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहन पांडे तथा मुख्य संरक्षक के रूप में शत्रुघ्न सिंह का मनोनयन किया गया।
    घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन के विस्तार तथा आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय योगदान देने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में टेल्को-बिरसानगर इकाई के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष विजय नारायण ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    बैठक में ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, केंद्रीय महासचिव मुकेश शर्मा, कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, जिला सचिव शशि कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, जिला संरक्षक हरेंद्र पांडेय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए तीनों आपराधिक कानूनों पर व्यापक जागरूकता और प्रशिक्षण जरूरी: राजेश शुक्ल
    Next Article रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Related Posts

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    September 17, 2026

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    September 17, 2026

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    हिंदी साहित्य में संस्मरण विधा अत्यंत दुर्लभ

    लोक-कला और कलाकार का संघर्ष

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.