रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने इंटरैक्ट व रोटरैक्ट क्लबों का स्थापना समारोह आयोजित किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा प्रायोजित इंटरैक्ट एवं रोटरैक्ट क्लबों का स्थापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के युवा पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के नए रोटरैक्ट क्लब की स्थापना भी की गई।
पूर्व जिला गवर्नर प्रतीम बनर्जी एवं सहायक गवर्नर प्रमोद दूबे ने क्लब मॉडरेटरों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत भाटिया ने युवाओं में सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। समारोह में आठ विद्यालयों के इंटरैक्ट क्लब तथा तीन रोटरैक्ट क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सीमा तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव ऋषि चंद्रानी ने किया।

