भव्य रथयात्रा में शामिल हुए बन्ना गुप्ता मेयर सुधा गुप्ता, महाप्रभु जगन्नाथ का रथ खींचकर की सेवा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर शहर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता रथयात्रा में शामिल हुए। दोनों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रभु जगन्नाथ के रथ के पहिए को खींचकर सेवा की और पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी देशवासियों को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाप्रभु भगवान जगन्नाथ से उनकी प्रार्थना है कि भक्ति और समर्पण का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बना रहे।

